नई दिल्ली। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन
और सार्वजनिक क्षेत्र बीएसएनएल ने हाथ मिला लिया है। दोनों ही दूरसंचार
सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों के बीच अहम करार हुआ है। इसके अंतर्गत
दोनों के बीच भारतीय स्तर पर टूजी अंतर सर्किल रोमिंग पर करार किया गया है।
दोनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान कर सकें इसके साथ इस करार के बाद कॉल ड्राप में कमी लाई जा सकेगी।
इस बारे में बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि इस समझौते के बाद दोनों ही कंपनियों के उपभोक्तओं के लिए नेटवर्क कवरेज बढ़ सकेगा और अगले महीने गोवा में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दोनों कंपनियां मिलकर बाधारहित कनेक्टविटी उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि वोडाफोन के साथ हो रही इस भागीदारी से खासतौर से शहरी क्षेत्रों में हमारा नेटवर्क कवरेज और बेहतर हो सकेगा और अतिरिक्त टावर होने की वजह से दोनों कंपनियों का कवरेज बढ़ेगा।

No comments:
Post a Comment