12 लोकेशन पर शुरू होगी BSNL Wi-Fi सर्विस, 50 जगह होंगे हॉट स्पॉट

जमशेदपुर. शहर के 12 जगहों पर जल्द ही बीएसएनएल का वाई-फाई सेवा काम करने लगेगी। इसका टेंडर हो चुका है और काम अंतिम चरण में है। बीएसएनएल उपभोक्ताओं को मोबाइल पर इंटरनेट की थ्रीजी स्पीड भी मिलेगी।
झारखंड के चीफ जेनरल मैनेजर केके ठाकुर ने शनिवार को दैनिक भास्कर को बताया- मोबाइल सेवा की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए रिवेन्यू शेयरिंग मॉडल को अपनाया गया है। इसके अलावा 50 जगहों पर बीएसएनएल अपना वाई-फाई हॉट स्पॉट शुरू करने जा रहा है।

No comments:

Post a Comment