बीएसएनएल अधिकारियों ने प्रमोशन और स्टैंडर्ड स्केल लागू कराने को किया प्रदर्शन

भास्करसंवाददाता | होशियारपुर प्रमोशन और स्टैंडर्ड स्केल के लिए बीएसएनएल अफसरों ने रेलवे मंडी स्थित बीएसएनएल कार्यालय में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इसमें आल इंडिया, ग्रेजुएट इंजीनियर्स टेलीकॉम आफिसर्स एसोसिएशन, आल इंडिया बीएसएनएल एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों में एएस राणा वसुलखन सिंह ने कहा कि सरकार बीएसएनएल मैनेजमेंट के उच्चाधिकारी हमारे हितों के साथ लगातार धक्केशाही करते रहे हैं। सरकार ज्वाइंट एक्शन कमेटी के साथ हुए समझौते लागू करने में देरी कर रही है। यह अधिकारियों कर्मचारियों के हितों की अनदेखी है। उन्होंने सरकार से बीएसएनएल मे डायरेक्ट भर्ती कर्मियों अधिकारियों में से 30 प्रतिशत अधिकारियों को रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले लाभ देने, एक्शन कमेटी सरकार से हुए समझौते अनुसार समयबद्ध प्रमोशन सीपीएसयू कैडर के आधार पर लागू करने की मांग की। इस मौके हेमराज, अमरजीत सिंह, हरजीत सिंह, राम लाल, योगेश छाबड़ा, जगतार सिंह, जगमोहिंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतविंदर सिंह, मनजीत सिंह, हरीश चंद्र, राज कुमार आदि मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment